लाइव न्यूज़ :

केरल में सामने आये कोविड-19 के 6,996 नए मामले, 84 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:00 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 अक्टूबर केरल में सोमवार को कोविड-19 के 6,996 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,01,796 हो गयी जबकि 84 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 26,342 हो गई।

राज्य में कल कोविड-19 के 10,691 नये मामले सामने आये थे।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 16,576 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 46,73,442 हो गई। फिलहाल राज्य में कोविड-19 के 1,01,419 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 66,702 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई।

इसके अनुसार राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 1,058 नए मामले सामने आए। तिरुवनंतपुरम में 1,197 और कोझिकोड में 749 और लोग कोरोना वायरस की चपेट में आये।

गौरतलब है कि अगस्त में ओणम त्योहार के बाद केरल में एक समय प्रतिदिन कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। अब संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

राज्य में कुल 3,54,720 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 3,42,367 लोग घरों या संस्थानात्मक रूप से पृथक-वास में जबकि 12,353 लोग विभिन्न अस्पतालों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है