लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में आठ जिलों की 15 नगरपालिकाओं के उपचुनाव में 69.84 फीसद मतदान

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:06 IST

Open in App

जयपुर, 26 जुलाई राजस्थान में आठ जिलों की 15 नगरपालिकाओं के 17 वार्डों के उपचुनाव में 69.84 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटा डाला। सबसे ज्यादा मतदान झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगर पालिका में हुआ जहां 88.16 फीसद मतदाताओं ने वोट डाला।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि आठ जिलों की 15 नगरपालिकाओं के 17 वार्डों में कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 69.84 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में 60 उम्मीदवारों ने 67 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। समीक्षा और नाम वापसी के बाद शेष रहे 43 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला मतगणना दिवस को होगा।

उन्होंने बताया कि चूरू के रतन नगर और हनुमानगढ़ की भादरा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच अगस्त को चुनाव होगा। जयपुर जिले की तिगरिया ग्राम पंचायत में 29 जुलाई को होगा पुनर्मतदान कराने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जयपुर जिले की ग्राम पंचायत तिगरिया, पंचायत समिति गोविन्दगढ के वार्ड संख्या-12 के लिए बूथ संख्या 300 पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खामी आ जाने और मतगणना के दौरान परिणाम प्रदर्शित नहीं होने के कारण 25 जुलाई को हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह