लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,976 नए मामले, 35 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 21:57 IST

Open in App

बेंगलुरु/पणजी, सात अप्रैल कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,976 नए मामले सामने आए और इस दौरान गोवा में 527 और लोग संक्रमित पाए गए।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 10,33,560 हो गए हैं।

इसके साथ ही महामारी से 35 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 12,731 पर पहुंच गई।

बुलेटिन के अनुसार, अब तक राज्य में 9,71,556 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 49,254 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच गोवा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 527 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 60,229 हो गए।

उन्होंने कहा कि महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 840 पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि अब तक 56,531 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 2,858 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे