लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 6,955 नए मामले आए, 36 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:17 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 अप्रैल कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 6,955 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन के 7,955 मामलों की तुलना में एक हजार कम है। इसके कारण होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आयी और आज इससे 36 संक्रमित लोगों की मौत हुईं, जबकि शुक्रवार को 46 मौतें हुई थीं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि राज्य में अब संक्रमण के कुल 10,55,040 मामले हो गए हैं और अब तक 12,849 मौतें हुई हैं।

बुलेटिन के अनुसार, अब तक राज्य भर में 9,80,519 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। शनिवार को 3,350 मरीज ठीक हुए।

विभाग ने कहा कि 61,653 रोगियों का उपचार चल रहा है और उनमें 405 सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं।

राज्य भर में आए नए मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक मामले अकेले बेंगलुरु शहरी जिले से सामने आए हैं। शहर में 4,384 नए मामले आए हैं।

शहर में अब तक संक्रमण के कुल 4,74,398 मामले आए हैं और 4,788 मौतें हुई हैं। 44,863 मरीजों का इलाज चल रहा है।।

विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक 2.26 करोड़ जांच हो चुकी हैं।

विभाग ने बाया कि राज्य में अब तक 56.26 लाख लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग