लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 695 नये मामले, महामारी से चार और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 13, 2021 20:03 IST

Open in App

चेन्नई, 13 मई तमिलनाडु में कोविड-19 के शनिवार को 695 नये मामले सामने आए तथा महामारी से चार और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि 695 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 8,58,967 हो गई। वहीं, चार और संक्रमितों की मौत के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 12,543 पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के 4,662 मरीज अभी उपचाराधीन हैं।

चेन्नई में सर्वाधिक 271 नये मामले सामने आए हैं। राज्य की राजधानी में ही अब तक सर्वाधिक संख्या में महामारी से मौत भी हुई है और यह आंकड़ा 4,117 है।

कोरोना वायरस से संक्रमित जिन चार लोगों की मौत हुई है,उनमें दो चेंगलपेट से जबकि एक-एक मरीज चेन्नई और नीलगिरि से हैं।

शनिवार को चेंगलपेट में 65, कोयंबटूर में 54 और तिरूवल्लुवर में 40 नये मामले सामने आए।

उधर, पणजी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोवा में शनिवार को कोविड-19 के 93 नए मामले आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 55 हजार 851 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की मौत होने से राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 805 हो गई।

राज्य में इस दौरान 70 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 54 हजार 297 हो गई। फिलहाल राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 767 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल