महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6910 मामले, 147 की मौत

By भाषा | Updated: July 20, 2021 23:10 IST2021-07-20T23:10:47+5:302021-07-20T23:10:47+5:30

6910 cases of Kovid-19 in Maharashtra, 147 died | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6910 मामले, 147 की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6910 मामले, 147 की मौत

मुंबई, 20 जुलाई महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 6910 मामले आए और 147 लोगों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पूर्व में संक्रमण से 3509 लोगों की मौत तथा कोविड-19 के 2479 मामले भी जोड़े गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 7510 मरीज स्वस्थ हो गए।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि आंकड़ों में सुधार के तहत संक्रमण के 2479 मामले जोड़े गए हैं जबकि पूर्व में 3509 लोगों की मौत के मामले को भी इसमें शामिल किया गया है। सभी आंकड़ों के जुड़ने के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 62,29,596 हो गयी है। इसमें मंगलवार को आए 6910 मामले तथा जोड़े गए 2479 मामले भी शामिल हैं। संक्रमण से अब तक 1,30,753 लोगों की मौत हुई है।

बयान के मुताबिक राज्य में अब तक 60,00,911 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं वहीं 94,593 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक कोविड-19 संबंधी 4,58,46,165 नमूनों की जांच की गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,97,267 नमूनों की जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 6910 cases of Kovid-19 in Maharashtra, 147 died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे