लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 690 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:06 IST

Open in App

पटना, नौ दिसंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बुधवार को बढकर 1303 तक पहुंच गई। वहीं, संक्रमण के 690 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पूर्णिया, सारण एवं सिवान जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

बिहार में मंगलवार अपराह्न चार बजे से बुधवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 690 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,40,939 पहुंच गयी है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,17,863 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 707 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में अबतक 1,57,82,581 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,34,498 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में फिलहाल 5137 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब