लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 690 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:28 IST

Open in App

पटना, नौ दिसंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और व्यक्तियों की मौत हो जाने से महामारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढकर 1303 तक पहुंच गई। वहीं, संक्रमण के 690 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पूर्णिया, सारण एवं सिवान जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

बिहार में मंगलवार अपराह्न चार बजे से बुधवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 690 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,40,939 पहुंच गयी है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,17,863 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 707 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में अबतक 1,57,82,581 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,34,498 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में फिलहाल 5137 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो