लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 से एक दिन में 69 मरीजों की मौत, संक्रमण के 2,963 नए मामले

By भाषा | Updated: March 28, 2021 22:20 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 मार्च पंजाब में रविवार को कोविड-19 से 69 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 6,690 पर पहुंच गई।

यहां जारी एक चिकित्सा बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में संक्रमण के 2,963 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,31,734 हो गए।

इसके साथ ही पंजाब में अब कोविड-19 के 23,917 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में 2,01,127 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप केंद्रों, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में कोविड-19 रोधी टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को बिना शर्त टीका दिया जाएगा।

सिद्धू ने एक वक्तव्य में कहा कि अब तक राज्य के लगभग सात लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है।

यहां जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि चंडीगढ़ में संक्रमण के 296 नए मामले सामने आए जो कि इस साल प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

इसके साथ ही केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 26,194 हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे