लाइव न्यूज़ :

69 फीसदी अभिभावक नए शैक्षणिक सत्र में अप्रैल से स्कूल दोबारा खोले जाने के पक्ष में: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: January 4, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी अधिकतर अभिभावक चाहते हैं कि अब स्कूलों को दोबारा खोला जाए। देशभर में 19,000 अभिभावकों के बीच किए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

इसके मुताबिक, कम से कम 69 फीसदी अभिभावक अप्रैल से नए शिक्षण सत्र के साथ स्कूल दोबारा खोले जाने के पक्ष में हैं।

सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि अप्रैल तक कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने की सूरत में केवल 26 फीसदी अभिभावक ही अपने बच्चे को यह टीका लगाने की अनुमति देने को तैयार हैं।

ऑनलाइन मंच ''लोकलसर्कल्स'' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, '' 69 फीसदी अभिभावकों ने कहा कि कोविड-19 के वर्तमान हालात को देखते हुए आने वाले अप्रैल में नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही देश में स्कूलों को दोबारा खोला जाना चाहिए। हालांकि, अभिभावकों ने महामारी के प्रकोप के बीच अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर डर भी जताया। वहीं, 23 फीसदी अभिभावकों ने कहा कि जनवरी से ही स्कूल शुरू हो जाने चाहिए।''

इसके मुताबिक, '' केवल 26 फीसदी अभिभावक ही अप्रैल तक अथवा नए सत्र तक कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने की सूरत में अपने बच्चे को यह टीका लगाने के पक्ष में दिखे। वहीं, 56 फीसदी ने कहा कि वे तीन महीने या इससे अधिक समय तक इंतजार करेंगे और टीका संबंधी डाटा और निष्कर्षों के आधार पर विचार करेंगे।''

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च 2020 से ही देशभर के स्कूल बंद हैं। हालांकि, कुछ राज्यों ने आंशिक रूप से 15 अक्टूबर से दोबारा स्कूल खोले हैं जबकि कुछ राज्यों ने संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए फिलहाल स्कूल बंद रखने का ही निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?