लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 69 नये मामले सामने आये, संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोविड​​​​-19 के 69 नये मामले सामने आये। वहीं संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत रही जबकि संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।

दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 14,42,004 है। 14.16 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में मृतक संख्या 25,100 है।

दिसंबर में अभी तक कोरोना वायरस से दो मौतें हुई हैं। एक मरीज की मृत्यु 6 दिसंबर जबकि एक की मृत्यु 8 दिसंबर को हुई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल नवंबर में दिल्ली में कोविड​​​​-19 से सात मौतें हुईं थीं, जो राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन महीनों में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली सबसे अधिक मौतें थीं। दिल्ली में अक्टूबर में संक्रमण से चार मौतें और सितंबर में पांच मौतें हुई थीं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत थी। बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले कुल 57,298 जांच की गई थीं जिसमें से 51,813 आरटी-पीसीआर और 5,485 रैपिड एंटीजन जांच थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित