लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड-19 के 689 नये मामले, संक्रमण से सात और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:18 IST

Open in App

जयपुर, 31 दिसंबर राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 689 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,243 हो गई। वहीं राज्य में संक्रमण से सात और लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 2696 हो गयी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौतें हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2696 हो गयी। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक जयपुर में 501, जोधपुर में 289, अजमेर में 219, बीकानेर में 166, कोटा में 166, भरतपुर में 120, उदयपुर में 110, पाली में 109 और सीकर में 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 957 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2,95,987 हो गई है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमण के 689 नये मामले सामने आने से राज्य में वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,243 हो गयी जिनसे से 9,560 रोगी उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर में 129, जोधपुर में 109, कोटा में 64, नागौर में 46, भीलवाडा में 39, उदयपुर में 37, अजमेर में 33 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह