लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 6,876 नए मामले, 59 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 10:09 IST

Open in App

हैदराबाद, चार मई तेलंगाना में कोरोना वायरस के 6,876 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4.63 लाख के पार चले गए, जबकि 59 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,476 पर पहुंच गई।

एक सरकारी बुलेटिन में तीन मई को रात आठ बजे तक की जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया गया कि वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 1,029, मेडचल मल्काजगिरी में 502 और रंगारेड्डी में 387 मामले आए।

राज्य में संक्रमण के कुल 4,63,361 मामले आ चुके हैं जबकि 7,432 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 3,81,365 हो गई है।

राज्य में 79,520 मरीज उपचाराधीन हैं और सोमवार को कोविड-19 के लिए 71,000 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है और स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 82.30 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह