लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दूसरे दिन 68.72 फीसद कोरोना टीकाकरण

By भाषा | Updated: January 18, 2021 23:03 IST

Open in App

जयपुर, 18 जनवरी राजस्थान में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण के दूसरे दिन सोमवार को 11,288 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए जो दिन के तय लक्ष्य का लगभग 68.72 प्रतिशत है।

एक सरकारी प्रवक्‍ता के अनुसार सोमवार को राज्य के 33 जिलों के 167 टीकाकरण केंद्रों पर 16,426 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को पहले चरण का टीका लगाया जाना था। लेकिन शाम छह बजे तक 11,288 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ यानी लक्ष्‍य की तुलना में 68.72 प्रतिशत स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को टीका लगाया गया। राज्य में एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना) के 15 मामले सामने आए।

उल्लेखनीय है कि देशव्यापी अभियान के साथ राज्य में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण की शुरुआत शनिवार हुई जहां पहले दिन 12,258 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को टीके लगाए गए। सप्‍ताह में चार दिन टीकाकरण का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो