लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चार जिलों में पंचायत समिति के दूसरे चरण के चुनाव में 68.57 मतदान

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:38 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान के कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर जिलों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए दूसरे चरण के चुनाव में 68.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सर्वाधिक मतदान श्रीगंगानगर जिले की सादुलशहर पंचायत समिति में हुआ, जहां 77.95 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि दूसरे चरण में चारों जिलों की 12 पंचायत समितियों के 240 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव हुए।

उन्होंने बताया कि कुल 12 लाख 72 हजार 911 मतदाताओं में से 8 लाख 72 हजार 783 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मेहरा ने बताया कि पहले चरण में 64.35 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के लिए 18 दिसंबर को प्रातः 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तीनों चरणों के पूर्ण होने के बाद 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी। प्रधान या प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख 24 दिसंबर को चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे