लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,857 नये मामले, कर्नाटक में 19 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 00:41 IST

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 6,857 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,82,914 हो गयी जबकि इस दौरान 286 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,32,145 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 6,105 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे प्रदेश में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 60,64,856 हो गयी है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 82,545 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 96.53 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

इस बीच, कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 1,531 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,99,195 हो गयी जबकि 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 36,456 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,569 हो गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,430 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए , जिससे प्रदेश में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,40,147 हो गयी। संक्रमण की दर 1.03 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत हो गयी है।

कर्नाटक में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 2.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा