लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में उत्तराखंड पुलिस के 684 जवान संक्रमित

By भाषा | Updated: April 26, 2021 17:18 IST

Open in App

देहरादून, 26 अप्रैल कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में अग्रिम मोर्चे पर लडाई लड रही उत्तराखंड पुलिस के 684 जवान कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमित हो गये हैं ।

हांलांकि, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इन संक्रमितों में से केवल एक महिला पुलिसकर्मी ही गंभीर स्थिति में है जिसे गर्भवती होने के कारण टीका नहीं लगाया जा सका था ।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के कारण इस महामारी की दूसरी लहर के बीच पुलिस बल काफी हद तक सुरक्षित है । उन्होंने कहा कि एक मामले को छोडकर संक्रमित पाए गए किसी भी जवान को अस्पताल में नहीं भर्ती कराना पडा और सभी स्वस्थ हैं ।

कुमार ने कहा, ‘‘वर्तमान में हमारे 90 फीसदी पुलिसकर्मियों को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं। अब सिर्फ बीमार पुलिसकर्मियों को ही टीका नहीं लग पाया है। इस कारण कोविड की दूसरी लहर के बीच पुलिस फोर्स काफी हद तक सुरक्षित है।’’

उन्होंने कहा कि टीकाकरण से पूर्व कोरोना वायरस की पहली लहर में पुलिस के कुल 1981 जवान संक्रमित हुए थे। इनमें से 100 से अधिक जवानों को अस्पतालों में भर्ती कराना पडा था और सात जवानों की मृत्यु हुई थी।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कोरोना वायरस के विरूद्ध जारी जंग में अग्रिम मोर्चा लेकर लोगों से नियमों का पालन करा रहे पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर अडिग हैं और हमारा एकमात्र लक्ष्य कोरोना को हराना और लोगों को इसके संक्रमण से बचाना है।

टीकाकरण को जरूरी बताते हुए कुमार ने कहा कि टीका लगने के बाद भी अगर कोरोना संक्रमण होता है तो टीकाकरण द्वारा बनी एंटीबॉडी उससे लडने में मदद करती हैं । उन्होंने जनता से अपील की कि कोरोना का टीका लेने में संकोच नहीं करें और अपनी बारी आने पर केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos