लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 684 नये मामले, तीन मरीजो की जान गयी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 15:15 IST

Open in App

हैदराबाद, 31 मार्च तेलंगाना में इस साल के कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 684 नये मामले मंगलवार को सामने आये और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3.07 लाख हो गयी।

राज्य सरकार के बुधवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, तीन और मरीजों की मौत होने के साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक राज्य में 1,697 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इस बुलेटिन में 30 मार्च रात आठ बजे तक का ब्योरा है।

बुलेटिन के मुताबिक, वृहद हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 184 नये मरीज, मेडचल मल्काजगिरि जिले में 61 नये मरीज तथा निजामाबाद जिले में 48 नये मरीज सामने आये।

आगे बुलेटिन में कहा गया है कि 30 मार्च को 394 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल 3,01,227 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि 4,965 रोगियों का उपचार चल रहा है।

राज्य में 30 मार्च को 56,122 नमूनों की जांच की गयी। अब तक कुल 1.01 करोड़ परीक्षण किये जा चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 के रोगियों के स्वस्थ होने की दर 97.83 फीसदी और मृत्यु दर 0.55 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह