लाइव न्यूज़ :

मप्र में पिछले पांच साल में सरकारी अस्पतालों में इलाज के दौरान 68,301 शिशुओं की मृत्यु हुई: सरकार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:53 IST

Open in App

भोपाल, 21 दिसंबर मध्य प्रदेश सरकार ने बताया है कि पिछले पांच वर्षों में राज्य में सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयों (एसएनसीयू) में इलाज के दौरान कम से कम 68,301 शिशुओं की मृत्यु हुई है।

राज्य सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन को यह जानकारी दी।

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में राज्य के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बीच पांच साल के दौरान सरकारी अस्पतालों के 51 एसएनसीयू में 68,301 नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई, जबकि 5,00,996 शिशुओं का इलाज किया गया।

पटवारी ने प्रदेश के शासकीय अस्पतालों के एसएनसीयू में बच्चों के इलाज और मृत्यु की जानकारी मांगी थी। मंत्री ने कहा कि 2019-20 के दौरान सबसे अधिक 14,759 नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई।

चौधरी ने कहा कि 2016-17 में 12,952, 2017-18 में 13,106, 2018-19 में 13,954 और 2020-21 में 13,530 नवजात बच्चों की मृत्यु हुई।

विधायक ने भोपाल के शासकीय हमीदिया अस्पताल के एसएनसीयू में इस साल सात नवंबर को लगी भीषण आग में नवजात बच्चों की मौत की जांच रिपोर्ट की स्थिति के बारे में भी जानकारी मांगी।

इसके लिखित जवाब में मंत्री द्वारा बताया गया कि इस संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक सात नवंबर को हमीदिया अस्पताल के एसएनसीयू में लगी इस भीषण आग में चार बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस ने इस घटना में 14 बच्चों की मौत होने का दावा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा