लाइव न्यूज़ :

देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 68,020 नए मामले

By भाषा | Updated: March 29, 2021 11:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मार्च भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 68,020 नए मामले सामने आए जो कि इस साल प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.20 करोड़ से अधिक हो गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार लगातार 19वें दिन संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई।

वर्तमान में देश में कोविड-19 के 5,21,808 मरीज उपचाराधीन हैं जो कि कुल मामलों का 4.33 प्रतिशत है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने दर घटकर 94.32 प्रतिशत रह गई है।

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 68,020 मामले सामने आए जो कि पिछले साल 11 अक्टूबर से लेकर अब तक की अवधि में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,20,39,644 हो गए हैं।

पिछले एक दिन में कोविड-19 से 291 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,61,843 पर पहुंच गई।

पिछले साल 11 अक्टूबर को एक दिन में संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आए थे। इस साल 12 फरवरी को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,35,926 थी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत था और यह प्रतिदिन सामने आने वाली उपचाराधीन मरीजों की सबसे कम संख्या थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार शनिवार को 9,13,319 नमूनों की जांच की गई और 28 मार्च तक 24,18,64,161 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से जिन मरीजों की मौत हुई उनमें से महाराष्ट्र के 108, पंजाब के 69, छत्तीसगढ़ के 15, केरल और कर्नाटक के 12-12 और मध्य प्रदेश तथा तमिलनाडु के 11-11 मरीज थे।

अब तक देश में महामारी से 1,61,843 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें महाराष्ट्र के 54,181, तमिलनाडु के 12,670, कर्नाटक के 12,504, दिल्ली के 11,006, पश्चिम बंगाल के 10,324, उत्तर प्रदेश के 8,786, आंध्र प्रदेश के 7,205 और पंजाब के 6,690 मरीज शामिल थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत मौतें उन लोगों की हुई जो पहले से किसी और बीमारी से पीड़ित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह