लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 68 फीसद मतदान

By भाषा | Updated: April 20, 2021 13:16 IST

Open in App

लखनऊ, 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार शाम छह बजे तक लगभग 68 फीसद मतदान हुआ। राज्‍य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार बिजनौर में 73.30 प्रतिशत, गोंडा में 66.42, बदायूं में 73.57, आजमगढ़ में 63.59, लखीमपुर खीरी में 77.98, वाराणसी में 68, ललितपुर में 80.95, अमरोहा में 78.74, सुल्तानपुर में 64.50, मैनपुरी में 74.29, कन्नौज में 73.81, गौतम बुद्ध नगर में 75.32, मुजफ्फरनगर में 72.58, एटा में 73.24, प्रतापगढ़ में 60.06, इटावा में 74.22, चित्रकूट में 64.03, बागपत में 74.84 और लखनऊ में 72 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दूसरे चरण का चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान हुआ। इनके अलावा दूसरे चरण में अमरोहा, आजमगढ़, इटावा, एटा, कन्नौज, गोंडा, गौतम बुद्ध नगर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बदायूं, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, महराजगंज, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर और सुल्तानपुर में भी वोट पड़े।

पंचायत चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ जब सार्वजनिक जीवन में मुलायम सिंह यादव मतदान नहीं कर सके।

वहीं, सुल्तानपुर की लंभुआ सीट से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने कहा कि वह वोट नहीं डाल सके क्योंकि मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं था। द्विवेदी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उन्हें छोड़कर उनके परिवार के बाकी सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में था, यहां तक की उनकी दिवंगत मां का नाम भी सूची में था।

आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 787 सीटों के लिए 11,483 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 19,653 सीटों के लिए 85,232 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान की 14,897 सीटों के लिए 1,21,906 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत वार्ड की 1,87,781 सीटों के लिए 1,30,305 प्रत्याशी मैदान में थे।

गत 15 अप्रैल को हुए पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 71 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2015 में हुए पिछले पंचायत चुनाव में 72.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos