लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोविड-19 के 68 नए मरीज

By भाषा | Updated: July 4, 2021 19:31 IST

Open in App

कोहिमा, चार जुलाई नगालैंड में रविवार को कोविड-19 के 68 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,519 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि लगातार सातवें दिन राज्य में संक्रमण के नए मामलों की तुलना में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या अधिक रही। बीते 24 घंटे में 86 लोगों ने संक्रमण को मात दी है।

बुलेटिन में एकीकृत रोग निगरानी परियोजना के लिए राज्य नोडल अधिकारी डॉ एन किकोन ने बताया कि आज कुल 68 मामले मिले हैं, जिनमें से 22 कोहिमा के और 20 दीमापुर के हैं।

उन्होंने बताया कि अबतक राज्य में 23,077 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 1234 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 499 पर स्थिर है। वहीं, राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर सुधर कर 90.43 फीसदी हो गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋतु थुर ने बताया कि 4,62,399 लोगों को कोविड रोधी टीके की कुल 5,29,489 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 67,090 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल