झारखंड में कोविड-19 के 68 नए मामले

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:03 IST2021-07-15T20:03:02+5:302021-07-15T20:03:02+5:30

68 new cases of Kovid-19 in Jharkhand | झारखंड में कोविड-19 के 68 नए मामले

झारखंड में कोविड-19 के 68 नए मामले

रांची, 15 जुलाई झारखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 68 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,479 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। इस तरह राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5120 बनी हुई है।

राज्य में अब तक 3,41,015 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 344 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कोविड-19 के संबंध में कुल 49,245 नमूनों की जांच की गयी। इस दौरान रांची में संक्रमण के 11 मामले, वहीं पूर्वी सिंहभूम में चार मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 68 new cases of Kovid-19 in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे