लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 68 नए मामले, 580 उपचाराधीन मरीज

By भाषा | Updated: December 16, 2021 23:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 दिसंबर गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 68 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 8,28,367 हो गई। संक्रमण से मौत का कोई नया मामला नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 43 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और अब तक 8,17,687 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के 580 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 10,100 बनी हुई है। राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 8.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। बृहस्पतिवार को टीके की 2.92 लाख खुराक दी गईं।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के दो मामले आने से संक्रमितों की संख्या 10,662 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 10,651 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं सात मरीजों का इलाज जारी है और अब तक चार लोगों की जान गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह