लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पंच पद के उपचुनाव के लिए 67.60 फीसदी, सरपंच पद के उपचुनाव में 47.56 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:15 IST

Open in App

जम्मू, 20 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में पंच एवं सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव के अंतिम चरण में क्रमश: 67.60 फीसदी और 47.56 फीसदी मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त ने रविवार को यह जानकारी दी।

जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के साथ ही शनिवार को पंचायत उपचुनाव के आठवें चरण के लिए भी मतदान हुआ।

अंतिम चरण में पंच पद के लिए 285 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव आयोजित किए गए।

राज्य चुनाव आयुक्त के के शर्मा ने कहा, '' कुल 53,817 मतदाताओं में से 36,378 ने मताधिकार का प्रयोग किया और 596 उम्मीदवार मैदान में थे।''

उन्होंने कहा कि पंच उपचुनाव के अंतिम चरण के दौरान जम्मू संभाग में 84.07 फीसदी जबकि कश्मीर संभाग में 65.92 फीसदी मतदान हुआ।

शर्मा ने कहा कि सरपंच उपचुनाव की 84 सीटों पर 47.56 फीसदी मतदान हुआ, जहां 60,135 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि सरंपच पद के लिए हुए उपचुनाव में जम्मू संभाग में 78.10 फीसदी जबकि कश्मीर संभाग में 42.27 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा