लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,753 नये मामले, 167 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:26 IST

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,753 नये मामले सामने आये और इस महामारी से 167 और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 62,51,810 जबकि मृतकों की संख्या 1,31,205 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 5,979 लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 60,22,485 पहुंच गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 94,769 है। राज्य में ठीक होने की दर 96.33 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.09 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि मुंबई में कोविड-19 के 373 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 7,33,344 हो गई है जबकि महामारी से आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 15,818 पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू