लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 675 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 मार्च गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 675 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 2,75,197 पर पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि आज 484 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या 2,67,250 हो गई है।

राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर अब 97.11 प्रतिशत हो गई है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। अब तक मृतकों की संख्या 4,418 है।

राज्य में 3,529 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 47 वेंटीलेटर पर हैं।

सूरत में सबसे अधिक 179 नये मामले सामने आये। इसके बाद अहमदाबाद में 147, वडोदरा में 107 और राजकोट में 79 मामले दर्ज किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र