महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6740 नए मामले, 51 मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:44 IST2021-07-05T22:44:15+5:302021-07-05T22:44:15+5:30

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6740 नए मामले, 51 मरीजों की मौत
मुंबई, पांच जुलाई महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 6740 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,04,917 हो गयी जबकि 51 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 1,23,136 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 13,027 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अब तक 58,61,720 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में वर्तमान में 1,16,827 मरीजों का उपचार चल रहा है। ठीक होने की दर 96.02 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,69,517 नमूनों की जांच की गयी। राज्य में कोरोना वायरस संबंधी अब तक कुल 4,27,12,460 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई में संक्रमण के 486 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7,25,161 हो गयी जबकि 10 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक 15,554 लोग दम तोड़ चुके हैं।पुणे में संक्रमण के 157 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 4,96,213 हो गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।