लाइव न्यूज़ :

अगस्त में 67.01 घरेलू यात्रियों ने हवाई सफर किया, जुलाई के मुकाबले 33.83 प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: September 16, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगस्त में करीब 67.01 लाख घरेलू यात्रियों ने विमानों में यात्रा की, जो जुलाई के आंकड़े से 33.83 प्रतिशत अधिक है। जुलाई में 50.07 लाख घरेलू यात्रियों ने यात्रा की थी।

डीजीसीए के अनुसार जून में 31.13 लाख, मई में 21.15 लाख और अप्रैल में 57.25 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की।

मई में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते घरेलू हवाई यातायात में अचानक गिरावट आई थी, जिससे देश का विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

डीजीसीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो ने अगस्त में 38.16 लाख यात्रियों को सफर कराया, जो घरेलू विमानन बाजार का 57 प्रतिशत हिस्सा है। स्पाइसजेट ने 5.84 लाख लोगों को यात्रा कराई। बाजार में उसका हिस्सा 8.7 प्रतिशत रहा।

आंकड़ों में कहा गया है कि अगस्त में एयर इंडिया, गो फर्स्ट (जिसे पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था), विस्तारा और एयरएशिया इंडिया ने क्रमश: 8.86 लाख, 4.58 लाख, 5.58 लाख और 3.49 लाख यात्रियों को यात्रा करायी।

अगस्त में छह प्रमुख एयरलाइनों की सीटों के भरने की दर (ऑक्यूपेंसी रेट) 60.3 प्रतिशत से 79.6 प्रतिशत के बीच थी।

डीजीसीए ने कहा कि अगस्त में स्पाइसजेट की सीटों के भरने की दर 79.6 प्रतिशत थी। इंडिगो, विस्तारा, गो फर्स्ट, एयर इंडिया और एयरएशिया इंडिया की यह दर क्रमशः 74 प्रतिशत, 71.3 प्रतिशत, 67.6 प्रतिशत, 68.4 प्रतिशत और 60.3 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos