लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में धूल फांक रहे हैं 67 वेंटिलेटर

By भाषा | Updated: May 9, 2021 12:42 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), नौ मई फिरोजाबाद जिले के एक मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षित तकनीशियनों की कमी की वजह से 67 वेंटिलेटरों का पिछले एक साल से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा।

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर संगीत अनेजा ने रविवार को बताया कि मेडिकल कॉलेज में 67 नए वेंटिलेटर रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर संचालित करने के लिए टेक्नीशियन की आवश्यकता होती है, जो मेडिकल कॉलेज के पास पर्याप्त संख्या में नहीं हैं।

संगीता ने बताया कि उन्होंने राज्य चिकित्सा विभाग को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज में 67 वेंटिलेटर रखे होने की जानकारी दी है। पत्र में यह भी अनुरोध किया गया है कि अगर आसपास के जिले में कहीं भी वेंटिलेटर की जरूरत हो, तो उन्हें भिजवाने की व्यवस्था की जाए।

मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि गत वर्ष पीएम केयर्स फंड से लगभग 96 वेंटिलेटर मेडिकल कॉलेज को मिले थे, जिनमें से 29 वेंटीलेटर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। स्टोर रूम में रखे बाकी 67 वेंटिलेटर में से लगभग 62 चालू हालत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा