लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की तीन जेलों में 67 कैदी, 11 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली के तीन जेल परिसरों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 60 से ज्यादा कैदियों और 11 कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया, ‘‘अब तक कुल 190 कैदी संक्रमित हुए हैं।’’

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली की जेलों के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78 है। इनमें जेल के 11 कर्मचारी शामिल हैं।

गोयल ने कहा, ‘‘संक्रमण के 190 मामलों में से, 121 कैदी ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो गयी। फिलहाल 67 उपचाराधीन मरीज हैं। जेल के 304 कर्मी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 293 कर्मी ठीक हो चुके हैं और 11 का उपचार चल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि मंडोली जेल के अधीक्षक और तिहाड़ जेल के दो डॉक्टरों समेत 11 कर्मी संक्रमित हुए हैं।

रोहिणी जेल में संक्रमण का पहला मामला पिछले साल 13 मई को आया था। मंडोली जेल में 15 जून और चार जुलाई को एक-एक कैदी की मौत हो गयी। दोनों कैदी बुजुर्ग थे।

अधिकारियों ने कहा था कि पिछले साल मार्च में महामारी की शुरुआत के बाद से जेल विभाग सतर्क है और कर्मचारियों से साफ-सफाई बनाए रखने तथा उचित दूरी का पालन करने को बार बार कहा गया। जेल परिसरों के भीतर कैदियों में भी जागरूकता फैलायी गयी थी।

महामारी फैलने के बीच पिछले साल जेलों में भीड़-भाड़ कम करने के मकसद से 1184 सजायाफ्ता कैदी और 5500 विचाराधीन कैदी रिहा किए गए थे।

दोषी करार दिए गए कैदियों में 1072 कैदियों ने समर्पण कर दिया और 112 कैदियों ने अब तक समर्पण नहीं किया है। जेल अधिकारियों ने कहा कि 2200 विचाराधीन कैदियों ने समर्पण कर दिया और 3300 कैदियों ने अब तक समर्पण नहीं किया है।

जेल सूत्रों ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के समक्ष समर्पण नहीं करने वाले सजायाफ्ता कैदियों और विचाराधीन कैदियों की सूची साझा की गयी है। कुछ विचाराधीन कैदियों ने अब तक समर्पण नहीं किया और कुछ को शायद नियमित जमानत मिल गयी होगी।’’

इससे पहले जेल अधिकारियों ने कहा था कि मंजूर पैरोल की अवधि बीतने के बाद कैदियों के वापस आने पर स्थिति को संभालना कठिन होगा।

दिल्ली की तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेलों में कुल 18,900 कैदी हैं। हालांकि इनकी क्षमता केवल 10,026 कैदियों की है।

जेलों के भीतर कोविड-19 टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा हे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह