लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नये मामले सामने आये, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नये मामले सामने आये और इस महामारी से एक दिन में तीन और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत थी। दिल्ली सरकार द्वारा बुधवार को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार, इसी अवधि में 61 लोग ठीक हो चुके हैं। शहर में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,36,093 हो गई है, जबकि मृतकों की कुल संख्या 25,049 पर पहुंच गई है।

इसके अनुसार मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। शहर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 573 है। शहर में इस समय 292 निरूद्ध क्षेत्र हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले दिन 52,533 आरटी-पीसीआर जांच सहित 73,392 जांच की गई थी, जबकि शेष रैपिड एंटीजन जांच थी।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नये मामले दर्ज किये गये थे और संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण की दर 0.11 प्रतिशत थी। मंगलवार को लगभग 37,825 लोगों की कोविड टीके की खुराक दी गई थी जिनमें से 23,998 लोगों को दूसरी खुराक दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?