राजस्थान में 67 और पक्षियों की मौत

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:42 IST2021-01-31T19:42:34+5:302021-01-31T19:42:34+5:30

67 more birds died in Rajasthan | राजस्थान में 67 और पक्षियों की मौत

राजस्थान में 67 और पक्षियों की मौत

जयपुर, 31 जनवरी राजस्थान में रविवार को 67 और पक्षियों की मौत हो जाने से राज्य में पिछले लगभग एक महीने में अब तक कुल 7,254 पक्षियों की संदिग्ध मौत हो चुकी है। वहीं राज्य के 17 जिले बर्ड फ्लू संक्रमण से प्रभावित है।

पशुपालन विभाग के अनुसार 27 जिलों के 272 नमूनों में से 67 नमूनों की जांच में संक्रमण पाया गया है।

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को 27 कौवे, नौ मोर, चार कबूतरों और 27 अन्य पक्षियों की मौत हो गई। बर्ड फ्लू का प्रकोप सामने आने के बाद राज्य में 25 दिसम्बर से अब तक 7,254 पक्षियों की मौत हो चुकी है। इनमें 5003 कौवे, 436 मोर, 687 कबूतर तथा 1128 अन्य पक्षी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 67 more birds died in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे