लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6,686 नए मामले, 158 की मौत

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:25 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6,686 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 63,82,076 हो गए हैं जबकि 158 और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,34,730 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 6,388 नए मामले आए थे और 208 संक्रमितों की मौत हुई थी।

उन्होंने बताया कि आज 5,861 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 61,80,871 हो गई है। अधिकारी के मुताबिक, राज्य में 3,70,890 लोग घर में पृथक-वास में हैं और 2,675 लोग सरकारी पृथक केंद्रों में हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 63,004 रह गई है। बृहस्पतिवार शाम से 2,18,740 नमूनों की जांच की गई है। अबतक कुल 5,05,45,552 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

गौरतलब है कि धुले, नंदुरबार, भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जिलों तथा मालेगांव, चंद्रपुर, अमरावती, परभणी और भिवंडी-निजामपुर नगर निकाय क्षेत्रों में आज कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं मिला।

सतारा जिले में सबसे ज्यादा 1,020 संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद अहमदनगर में 1,019 मरीज मिले हैं। राज्य के आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में से पुणे क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2,986 नए मामले मिले हैं। इसके बाद कोल्हापुर क्षेत्र में कोविड-19 से 1,476 पीड़ितों की पुष्टि हुई ।

नासिक क्षेत्र में 1,143, मुंबई क्षेत्र में 770, लातूर क्षेत्र में 231, औरंगाबाद क्षेत्र में 40, अकोला क्षेत्र में 26 और नागपुर क्षेत्र में 14 नए मामले दर्ज किए गए।

सबसे ज्यादा 69 मौतें पुणे क्षेत्र में हुई हैं। इसके बाद कोल्हापुर क्षेत्र में 35 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मुंबई क्षेत्र में 25 मरीजों की मृत्यु हुई है।

मुंबई में 284 नए मामले मिले हैं और चार की मौत हुई है। वहीं पुणे शहर में 274 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और तीन संक्रमितों दम तोड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं