लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 665 नये मामले

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:51 IST

Open in App

जयपुर, 30 मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 665 नये मामले आने के साथ ही राज्य में मंगलवार तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,32,243 हो गई है।

राज्य में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 8155 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जोधपुर में 141, जयपुर में 74, डूंगरपुर में 64, कोटा में 61, उदयपुर में 53, भीलवाड़ा में 37, सिरोही में 27, सीकर में 23, सवाईमाधोपुर में 21, बारां में 20, अलवर-बांसवाड़ा में 18-18, गंगानगर-नागौर में 15-15 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 304 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 3,21,275 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2,813 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 522, जोधपुर में 308, अजमेर में 224, कोटा में 169, बीकानेर में 167 उदयपुर में 127, भरतपुर में 120,पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है