लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 664 नये मामले, 16 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 23:02 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 664 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,37,289 हो गयी जबकि 16 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या 1,41,149 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 915 रोगियों के संक्रमण से ठीक होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,85,335 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,132 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.71 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,58,39,692 नमूनों की कोविड संक्रमण के लिए जांच की गयी है, जिनमें से 1,11,412 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार शाम से की गयी है। मुंबई में संक्रमण के 193 नये मामले सामने आये हैं जबकि पुणे क्षेत्र में 84 नये मामले सामने आये हैं।

महाराष्ट्र के 13 जिलों और पांच नगर पालिका क्षेत्रों में बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता