लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 662 नए मामले, संक्रमण दर 35 प्रतिशत से अधिक

By भाषा | Updated: June 21, 2021 11:58 IST

Open in App

आइजोल, 21 जून मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के सबसे ज्यादा 662 नए मामले आए। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि एक अनाथालय और नशा मुक्ति केंद्र की व्यापक स्तर पर जांच में 528 मामलों की पुष्टि हुई। मिजोरम मेडिकल ऑपरेशन टीम के अध्यक्ष जेड आर थियामसंगा ने बताया कि नए मामलों के कारण दैनिक संक्रमण दर 35.26 प्रतिशत हो गयी। कुल 1877 नमूनों की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि आइजोल के उत्तरी हिस्से में जुआंगतुई मुअन्ना वेंग में स्थित स्थित निजी अनाथालय और नशा मुक्ति केंद्र थूतक नुपुइतू टीम (टीएनटी) में जांच की गयी। थियामसंगा ने बताया कि हाल में केंद्र में रह रहे पांच लोग संक्रमित मिले थे जिसके बाद व्यापक स्तर पर जांच का फैसला किया गया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘केंद्र के प्रबंधन से बातचीत और रविवार को संपर्क का पता लगाने के दौरान हमें लगा था कि बड़े स्तर पर लोग संक्रमित हुए हैं, जिसके बाद जांच की गयी।’’ उन्होंने बताया कि डॉ संगतथकिमा द्वारा चलाए जाने वाले केंद्र में बच्चे और वयस्कों समेत करीब 1500 लोग रहते हैं। लोगों, गैर सरकारी संगठनों और कभी-कभार सरकार की मदद से यह पुनर्वास केंद्र 30 साल से चल रहा है। थियामसंगा ने बताया कि व्यापक जांच के दौरान 989 नमूनों की जांच की गयी और संक्रमण दर 53.38 प्रतिशत पाई गई।

राज्य में 4132 उपचाराधीन मरीज हैं और 13,390 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत होने के बाद, इस घातक वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की बढ़ कर संख्या 83 हो गयी है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लालजवमी ने बताया कि शनिवार तक 3,70,107 लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। अब तक 53,517 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल