महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,600 नये मामले, 231 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 30, 2021 22:04 IST2021-07-30T22:04:51+5:302021-07-30T22:04:51+5:30

6,600 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 231 patients died | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,600 नये मामले, 231 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,600 नये मामले, 231 मरीजों की मौत

मुंबई, 30 जुलाई महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,600 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,96,756 हो गयी जबकि 231 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,32,566 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,494 पहुंच गयी है। राज्य में अब तक 60,83,319 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 96.61 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत हो गयी है। इस दौरान जलगांव और भिवंडी नगर निगमों समेत भंडारा और नंदुरबार जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

संक्रमण के नये मामलों में पुणे में सर्वाधिक 2,327 मामले सामने आए जबकि कोल्हापुर जिले में 1,852 नये मरीज मिले। राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 322 नये मामले सामने आए।

कोल्हापुर क्षेत्र में ही इस दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक 71 मरीजों की मौत हुई। पुणे में 67 जबकि मुंबई क्षेत्र में 37 मरीजों ने दम तोड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 6,600 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 231 patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे