मुंबई में कोविड-19 के 660 नए मामले आए, 23 फरवरी के बाद सबसे कम; 22 और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:19 IST2021-06-10T22:19:09+5:302021-06-10T22:19:09+5:30

660 new cases of Kovid-19 were reported in Mumbai, lowest since February 23; 22 more deaths | मुंबई में कोविड-19 के 660 नए मामले आए, 23 फरवरी के बाद सबसे कम; 22 और मौतें हुईं

मुंबई में कोविड-19 के 660 नए मामले आए, 23 फरवरी के बाद सबसे कम; 22 और मौतें हुईं

मुंबई, 10 जून मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 660 नए मामले आए, जो इस साल 23 फरवरी के बाद सबसे कम है, जबकि संक्रमण से 22 मौतें हुई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

इसके साथ, शहर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,14,450 हो गए और मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,122 हो गई।

बुधवार को, मुंबई में 788 मामले आए थे और 27 मौतें हुई थीं।

देश की आर्थिक राजधानी में इस साल 23 फरवरी को संक्रमण के 643 नए मामले आए थे। उसके बाद, महामारी की दूसरी लहर के दौरान शहर में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगातार बढ़ने लगी।

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, शहर में वर्तमान में कोविड​​-19 के 15,811 मरीजों का इलाज चल रहा है, जब दिन में 768 मरीज ठीक हो गए।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6,81,288 हो गई और ठीक होने की दर 95 प्रतिशत हो गई।

पिछले 24 घंटों में 25,396 जांच की गईं, मुंबई में कुल जांच संख्या 65,34,969 तक पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 660 new cases of Kovid-19 were reported in Mumbai, lowest since February 23; 22 more deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे