लाइव न्यूज़ :

मुंबई की लोकल ट्रेन में पिछले साल प्रतिदिन चोरी हुए 66 फोन, GRP के आंकड़ों से हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: January 29, 2020 12:59 IST

पिछले साल 17 जीआरपी पुलिस थानों में फोन चोरी के 24,010 मामले दर्ज हुए। इस हिसाब से ट्रेनों में प्रतिदिन औसतन 66 फोन चोरी हुए। वर्ष 2018 में 32476 फोन चोरी के मामले दर्ज किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई रेल नेटवर्क में गत वर्ष प्रतिदिन लगभग 66 मोबाइल फोन चोरी हुए राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ।

मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क में गत वर्ष प्रतिदिन कम से कम 66 मोबाइल फोन चोरी हुए जिनका कुल मूल्य 2.99 करोड़ रुपए आंका गया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ। उपनगरीय रेल नेटवर्क 350 किलोमीटर में फैला हुआ है।

इस पर चलने वाली ट्रेनों में प्रतिदिन लगभग 80 लाख लोग यात्रा करते हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 17 जीआरपी पुलिस थानों में फोन चोरी के 24,010 मामले दर्ज हुए। इस हिसाब से ट्रेनों में प्रतिदिन औसतन 66 फोन चोरी हुए। वर्ष 2018 में 32476 फोन चोरी के मामले दर्ज किए गए।

गौरतलब है कि जीआरपी अधिकारियों के अनुसार फोन की बरामदगी की दर दस प्रतिशत से भी कम रही। जहां वर्ष 2019 में 2319 फोन बरामद किए जा सके वहीं, 2018 में केवल 2517 फोन ही मिल सके। कुल 5,724 व्यक्तियों को 2019 में फोन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया जिनमें से 234 आरोपी नाबालिग थे।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे