लाइव न्यूज़ :

बिहार में नालंदा जिले में कोरोना वायरस ने पसारे पांव, संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर हुई 66

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2020 15:19 IST

बिहार के बेगूसराय और नालंदा जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के एक—एक नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी के संक्रमित मरीजों की संख्या 66 हो गयी है.प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 66 हो गई हैबिहार में अबतक 7763 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है

पटना: बिहार में कोरोना वायरस ने अब नालंदा जिले में भी तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के खासगंज मुहल्ला निवासी 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है. वह कुछ दिन पहले ही दुबई से वापस लौटा था. इस तरह बिहार में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 66 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. 

बताया जाता है कि उसकी जांच के बाद कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिलने पर उसे होम क्वारनटाइन पर रखा गया था. सतकर्ता के तौर पर दो दिन पहले उसका सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था. यह नालंदा जिले का पहला पॉजिटिव मरीज है. सोमवार की रात खासगंज निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई. उस युवक को रात में ही पावापुरी मेडिकल कॉलेज (विम्स) में भेजा गया. जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. वह युवक 22 मार्च को युवक दुबई से लौटा था. क्वारनटाइन सेंटर पर भी उसे रखा गया था. 11 अप्रैल को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. सिविल सर्जन डॉ. राम सिंह ने बताया कि क्वारनटाइन करने के समय से ही उस युवक की मॉनिटरिंग की जा रही थी. उस समय कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं थे. युवक की खासगंज में बैट्री की दुकान है. 

बताया जा रहा है कि अब उसके तमाम स्वजनों और मिलने-जुलने वालों की भी जांच कराई जाएगी. यह नालंदा जिले में कोरोना पॉजिटिव का तीसरा केस है. इससे पहले दो संक्रमित युवक स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं. पहला संक्रमित युवक पटना के शरणम हॉस्पिटल का स्वास्थ्यकर्मी था. वह मुंगेर के कोरोना संक्रमित उस युवक के इलाज के दौरान सम्पर्क में आया था, जिसकी बाद में पटना के एम्स में मौत हो गई थी. वहीं दूसर युवक सिलाव प्रखंड के एक गांव का बाशिंदा था. वह आबूधाबी से लौटा था. दोनों युवकों को पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां 14 दिनों तक आईसोलेशन वार्ड में रहकर दोनों ने स्वास्थ्य लाभ किया. उनकी लगातार चार बार जांच की गई. सभी रिपोर्ट निगेटिव आई. 14 दिनों तक होम क्वारनटाईन की नसीहत के साथ दोनों को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई. 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव