महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 66 नए मामले

By भाषा | Updated: December 22, 2021 10:25 IST2021-12-22T10:25:24+5:302021-12-22T10:25:24+5:30

66 new cases of Kovid-19 in Thane, Maharashtra | महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 66 नए मामले

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 66 नए मामले

ठाणे (महाराष्ट्र), 22 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,71,370 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे में मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि महामारी से मरने वालों की संख्या 11,601 है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1,39,020 और मृतक संख्या 3,307 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 66 new cases of Kovid-19 in Thane, Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे