लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 66 नये मामले, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 66 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किए गए आंकड़ों ये यह जानकारी मिली।

कोविड-19 के इन नये मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,35,910 हो गए हैं। इसमें से 14.10 लाख से अधिक मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या अब 25,043 हो गई है।

दिल्ली में शनिवार को 0.09 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आये थे। वहीं, शनिवार को किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई थी।

शुक्रवार को दिल्ली में संक्रमण के 58 नये मामले सामने आए थे, जबकि एक मरीज की मृत्यु हो गई थी।

दिल्ली में इस समय 579 उपचाराधीन मामले हैं और इनमें से 167 का इलाज घर पर चल रहा है।

बुलेटिन में कहा गया है कि निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 309 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को 49,568 आरटी-पीसीआर जांच सहित 70,758 जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे