लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 66 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 66 नये मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई जबकि संक्रमण की दर घटकर 0.09 प्रतिशत हो गयी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 25,023 पर पहुंच गयी। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नये मामले सामने आए थे तथा एक और मरीज की मौत हुई थी।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के 66 नये मामलों के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,35,419 हो गयी है। राजधानी में अब तक 14 लाख से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 657 हो गयी है। बीते 24 घंटे में राजधानी में 76,459 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

बुधवार को दिल्ली में संक्रमण के 77 मामले सामने आए थे तथा एक मरीज की मौत हुई थी जबकि मंगलवार को 76 नये मामलों के अलावा दो मरीजों की इस महामारी से मौत हुई थी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 16 फरवरी को संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये थे जबकि 27 जनवरी को यह संख्या 96 थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में एक समय अप्रैल के महीने में संक्रमण की दर 36 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी, जोकि अब नीचे गिरकर 0.10 प्रतिशत से भी कम हो गयी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले शुक्रवार को कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए रंग आधारित प्रतिक्रिया कार्य योजना को पारित किया था। प्राधिकरण ने रंग आधारित चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) पारित की जिसके तहत कोविड-19 हालात की गंभीरता के आधार पर पाबंदियां लगायी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल