लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 66 नए मामले

By भाषा | Updated: May 4, 2021 10:38 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, चार मई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कम से कम 66 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 6,150 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नए मरीजों में से सात ने पूर्व में यात्रा की थी और 59 लोगों की पहचान संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान की गई।

संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 70 हो गई।

इस अवधि के दौरान 52 लोगों के बीमारी से उबरने के साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,850 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश में अभी 230 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्थानीय प्रशासन ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सख्ती बढ़ा दी है और उसने संक्रमितों की पहचान करने, जांच करने और उनका इलाज करना का तरीका अपनाया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यहां आने वाले लोगों को रैपिड एंटीजन जांच कराना अनिवार्य है।’’

केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र कोरोना वायरस की दूसरी लहर का दंश झेल रहा है क्योंकि कई लोगों ने मौजूदा हालात के चलते अपनी बुकिंग रद्द करानी शुरू कर दी है।

अंडमान और निकोबार में अभी कुल 1,10,535 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं