लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 6,551 और मिजोरम में 22 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 26, 2021 11:24 IST

Open in App

हैदराबाद/तेलंगाना, 26 अप्रैल तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,551 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,01,783 हो गई। इसके अलावा 43 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 2,042 हो गई है।

वहीं, मिजोरम में दो बच्चों समेत 22 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,410 हो गई है।

तेलंगाना में सोमवार को जारी एक सरकारी बुलेटिन में 25 अप्रैल रात आठ बजे तक के आंकड़े दिये गए हैं, जिनके अनुसार सबसे अधिक 1,418 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सामने आए हैं। इसके अलावा मेडचल मल्काजगिरि में 554 और रंगारेड्डी में 482 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 65,597 है। रविवार को 73 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। अब तक 1.25 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

वहीं, मिजोरम में एक अधिकारी ने बताया कि 22 में से 12 नए मामले आइजोल से सामने आए हैं। इसके अलावा लांगतलाई तथा कोलासिब जिलों में चार-चार और सैतुअल और नाहथियाल जिलों में एक-एक मामला सामने आया है।

अधिकारी ने कहा, ''दस नए रोगियों में लक्षण नहीं दिखाई दिये हैं। 21 नए मामले रैपिड एंटीजेन जांच और एक मामला ट्रूनट से सामने आया है।''

मिजोरम में उपराचाराधीन रोगियों की संख्या 726 है। 4,671 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 13 रोगियों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान