लाइव न्यूज़ :

अगले छह महीनों में राजस्व और भूमि सुधार विभाग में 6500 पद भरे जाएंगे: कुमार

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:35 IST

Open in App

पटना, चार मार्च बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि उनके विभाग में काम में तेजी लाने के लिए अगले छह महीनों में रिक्त पदों में से अमीन (जमीन को मापने वाले कर्मचारी) के 1760 पदों सहित 6510 विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राजस्व और भूमि सुधार विभाग की 1261.73 करोड़ रुपये की बजट मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए कुमार ने कहा कि 1760 अमीन की नियुक्ति की प्रक्रिया इस साल जून के अंत तक पूरी हो जाएगी। विभाग में कर्मचारियों के 4350 पदों और राजस्व अधिकारियों के 400 पद अगले छह महीनों में भरे जाएंगे।

भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा कि नई दिल्ली के नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के आकलन के अनुसार बिहार को वर्ष 2020-21 में भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के मामले में पूरे देश में नंबर एक स्थान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण से भूमि के फर्जी पंजीकरण को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के पूर्व एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की जमीन को कर्मचारियों के साथ सांठ-गांठ कर फर्जी तरीके से पंजीकृत करवा लेता था।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट पूरे विपक्ष द्वारा बहिर्गमन के बीच सदन ने कांग्रेस सदस्य विजय शंकर दुबे द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव को अस्वीकृत करते हुए राजस्व और भूमि सुधार विभाग की बजटीय मांग को ध्वनि मत से पारित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है