लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अस्पताल से छुट्टी मिलने पर खुशी से नाचती हुई बाहर निकली बुजुर्ग महिला, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: May 20, 2020 18:37 IST

पुणे में कोविड-19 संक्रमण से जंग जीतने के बाद एक 65 वर्षीय महिला नाचती हुई अस्पताल से बाहर निकली।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के साथ अस्पताल के कर्मचारी भी जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।65 वर्षीय महिला मधुमेह और गठिया से पीड़ित है।

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोविड-19 संक्रमण से जंग जीतने के बाद एक 65 वर्षीय महिला नाचती हुई अस्पताल से बाहर निकली। पुणे के मंगलावर पेठ की निवासी इस बुजुर्ग महिला का औंध सिविल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बाहर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हाथ में छड़ी लिये महिला अस्पताल से बाहर निकलते समय नाचती हुई दिख रही है। उसके साथ अस्पताल के कर्मचारी भी जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

महिला की जांच करने वाले डॉक्टरों में शामिल डॉक्टर शर्मिला गायकवाड़ ने कहा, ''महिला मधुमेह और गठिया से पीड़ित है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ और खांसी के चलते उसकी हालत गंभीर थी और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया।''

उन्होंने कहा कि 10 से 12 दिन आईसीयू में रही बुजुर्ग महिला को हालत में सुधार के बाद जनरल वार्ड में भेज दिया गया। इसके बाद उसकी दोबारा जांच की गई, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई।

गायकवाड़ ने कहा, ''जब हमने उन्हें बताया कि वे घर जा सकती हैं तो वह खुशी से झूम उठीं और नाचने लगीं। हमारे सहकर्मियों ने भी उनके साथ जश्न मनाया। '' अस्पताल से बाहर आते समय महिला ने सभी कर्मियों और नर्सों को धन्यवाद दिया। अस्पताल की एक नर्स ने बताया, ''जब उन्हें भर्ती कराया गया तो वे इस बात को लेकर चिंतित थीं कि वह अपने घर वापस जा पाएंगी जा नहीं।''

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी