लाइव न्यूज़ :

केरल के स्वास्थ्य केंद्र में 65 वर्षीय व्यक्ति को एक ही दिन टीके की दो खुराक दी गयी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:12 IST

Open in App

अलप्पुझा (केरल), 29 जून केरल के अलप्पुझा में 65 वर्षीय व्यक्ति को एक ही दिन अनजाने में कोविशील्ड की दो खुराक दे दी गयी। घटना के बाद परिवार ने स्वास्थ्य अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूत्रों ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

घटना यहां पास के करुवट्टा में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि केंद्र में टीका लेने के लिए दो काउंटर हैं और एक स्थानीय निवासी भास्करन पहली खुराक लेने के बाद दूसरे काउंटर पर चले गये जहां उन्होंने दूसरी खुराक ली।

जिले के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्हें निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर और सुरक्षित है।’’ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को केंद्र पर टीके की 170 खुराकें दी गयीं।

भास्करन के परिवार ने दावा किया कि स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें दूसरी खुराक लेने से नहीं रोका। भास्करन की पत्नी पोन्नम्मा ने कहा कि उन्होंने पहले काउंटर से टीके की खुराक ली और जब वह दूसरे काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें फिर से टीका लगा दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने समझा कि टीके की दो खुराकें एक साथ ही लेने की जरूरत है। स्वास्थ अधिकारियों ने भी उनसे कुछ नहीं पूछा। मुझे इस बारे में तब पता चला जब उन्होंने दूसरी खुराक लेने की बात बतायी।’’ बाद में भास्करन को हरिपद तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें निगरानी में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो