लाइव न्यूज़ :

मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थैरेपी लेने वाले पहले कोविड मरीज बने 65 वर्षीय बुजुर्ग

By भाषा | Updated: May 28, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 65 साल के कोविड मरीज पहले ऐसे व्यक्ति बन गये हैं जिन्हें यहां अपोलो अस्पताल में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थैरेपी दी गयी है । यह बुजुर्ग व्यक्ति पहले से कई बी​मारियों से संक्रमित थे । अस्पताल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि रोगी में एंटीबॉडी काक्टेल इनफ्यूजन पर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली और एक घंटे तक उनका अवलोकन करने के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें वापस घर भेज दिया गया ।

इस एकल खुराक इनफ्यूजन-आधारित उपचार के हिस्से के रूप में, हल्के से मध्यम लक्षणों वाले मरीजों को कासिरिविमैब और इम्देवीमैब का मिश्रण दिया जाता है, जिसके बारे में मानना है कि इससे अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 70 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

किसी एक वस्‍तु में दूसरी चीज मिला कर उसे और अधिक शक्तिशाली या प्रभावकारी बनाने की प्रक्रिया को इनफ्यूजन कहा जाता है ।

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ने शुक्रवार को दिल्ली में बयान जारी कर घोषणा की कि कोविड—19 के हल्के या मध्यम लक्षण वाले मरीजों को देने के लिये रॉश इंडिया का एंटीबॉडी कॉक्टेल (कासिरिविमैब एवं इम्देवीमैब) इस केंद्र पर उपलब्ध है । बयान में कहा गया है कि इस कॉक्टेल का वितरण सिप्ला लिमिटेड करती है ।

इसमें कहा गया है कि रॉश इंडिया ने 24 मई को इस कॉक्टेल की शुरूआत भारत में की थी ।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि अपोलो अस्पताल में यह थैरेपी लेने वाले दिल्ली के कोविड संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग पहले व्यक्ति बन गये हैं । उन्हें कई बीमारियां पहले से थी जिनमें रक्तचाप भी शामिल है ।

अपोलो अस्पताला समूह के समूह चिकित्सा निदेशक अनुपम सिब्बल ने कहा, ‘‘कोविड—19 रोगियों के उपचार के लिये हमें इस उन्नत उपचार को पूरे देश में उपलब्ध कराने में खुशी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल